बगहा रेलवे स्टेशन के उत्तर साइड खेत में बुधवार की सुबह एक मृत व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का उम्र तकरीबन 30 से 35 के करीब में बताया जा रहा है। शव लगभग 10 दिन पुराना लग रहा है। जिससे शव का पहचान करना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही पटखौली थाना अध्यक्ष लाल बाबू यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हर बिंदु पर जांच करने में जुटे हुए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत व्यक्ति के बालों और कपड़े पहनने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 35 से कम उम्र का शव है, जो सड़ा गला स्थिति में है। जिसका पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।

3 दिनों से खेत से आ रही थी बदबू
स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 दिनों से खेत से बदबू आ रही थी। जिसके कारण उस तरफ लोग नहीं जा रहे थे। स्थानीय लोग समझ रहे थे कि कोई जानवर मरा हुआ है। उसी का बदबू फैला हुआ है।

चारा कटने गए व्यक्ति ने शव को देखकर मचाया शोर
बताया जा रहा है कि एक किसान खेत से चारा काटने के लिए गया था। जैसे ही अंदर खेत में गया पास में एक शव को पड़ा देखा। देखते हैं किसान उल्टे पर भागकर गांव पहुंचा। और गांव वालों से इसकी चर्चा करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे बात थाना तक पहुंची। जिसके बाद पटखौली थाना के द्वारा इस सूचना की पुष्टि कराई गई।


