वैशाली। बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर में साधु के भेष में पकड़े गए छह मुस्लिम लोगों की पि’टाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति डंडा लेकर बार-बारी से सभी की पि’टाई करता दिख रहा है। इन लोगों को पी’टते हुए यह शख्स चि’ल्लाते हुए पूछ रहा कि उनका टारगेट क्या है, हिंदू संस्कृति का म’जाक उ’ड़ाते हुए ड’र नहीं लगा।
पुलिस के मुताबिक, पि’टाई करने वाला व्यक्ति बजरंगदल का कार्यकर्ता है। पुलिस ने बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आर्यन सिंह समेत 6 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेकिन अब तक किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो पाई है।
घटना 24 जुलाई की है और वीडियो बुधवार को सामने आया। साधु बने लोगों को मा’रपीट के बाद पुलिस को सौंप दिया गया था। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ कर इन्हें छोड़ दिया है।
हाजीपुर इलाके में ये मुस्लिम सा’धु के भेष में थे और बैल के साथ भीख मांग रहे थे। यहां के लोगों ने बताया कि कई दिनों से इन लोगों को देख रहे थे। शक होने के बाद इनसे पूछताछ की गई, जिसमें सभी 6 लोगों ने बताया कि वे मुस्लिम हैं।
वे संन्यासी का चोला पहन घूमते हैं। उनके पिता-दादा भी इसी तरह मांगने-खाने का काम करते थे। इसके बाद रविवार को लोगों ने उन्हें हाजीपुर के कदम घाट से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को दो लोगों के पास से आधार कार्ड मिला है। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपडीहा थाना क्षेत्र के महबूब अली, सुबराती, मोहम्मद हसन, मोहम्मद करीम, सैयद अली, हलील अहमद के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
