भागलपुर : हमेशा अपने बयानों से विवाद में रहने वाले JDU के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि नर्तकियों का नाच देख कर दिल फूल गया। अब हमें भी नाचने का मन कर रहा था। हम तो कलाकार आदमी हैं और संगीत से भी प्रेम है। संगीत सुनते ही हमारे पांव थिरकने लगते हैं। गोपाल मंडल पहले भी कई बार स्टेज पर डांस करते हुए विवादो में आए थे।
![]()
दरअसल, गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल उर्फ नीरज कुमार बुधवार दोपहर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हो रहे बिजली महोत्सव कार्यक्रम में भागलपुर के सबौर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जा रहे थे। कलाकारों ने लोक गीत पर नृत्य किया।

विधायक गोपाल मंडल को जब मंच पर संबोधित करने का मौका मिला तो गोपाल मंडल ने बिजली महोत्सव पर तो कहा ही, लेकिन ज्यादा नृत्य के प्रति अपनी अपनी भावना व्यक्त की।गोपाल मंडल बोले कि ये जो नाचने वाली नर्तकियों हैं। इन्होंने मेरे दिल को फुला दिया। मैं तो कलाकार आदमी रहा हूं।

पर्दे का भी इनको देख मुझे भी लग रहा था कि हम भी डांस करने लगे। गोपाल मंडल बोले कि संगीत के बिना कोई रह ही नहीं सकता है। संगीत बजता है तो पागल भी थिरकने लगता है। जानवर के भी कान फरफराने लगते हैं। विधायक बोले कि हमको सब बोलता है कि आप डांस क्यों करते है। संगीत के बिना कोई रह ही नहीं सकता है। जिसे संगीत से लगाव नहीं वो पत्थर के समान है।



