पाकिस्तानी महिला एजेंटों ने भारतीय जवान को हनीट्रैप में फंसाया:जवान ने युद्धाभ्यास के VIDEO, सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स भेजे

पाकिस्तानी महिला एजेंट्स ने फिर एक भारतीय जवान काे हनीट्रैप में फंसा लिया। जवान वॉट्सऐप चैट और वीडियो कॉल के जरिए उनके संपर्क में था और संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था। आरोपी सैन्यकर्मी शांतिमोय राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह जवान जयपुर छावनी में तैनात था। सीआईडी इंटेलिजेंस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पाक एजेंटों ने रुपए का लालच देकर उससे इंडियन आर्मी से जुड़ी जानकारी हासिल की। सीआईडी ने उसे 25 जुलाई को हिरासत लिया था, शुरुआती पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Honeytrap Case: पाकिस्तानी एजेंसी ISI की 2 हसीनाओं के प्रेम जाल में फंसा सैन्यकर्मी, गिरफ्तार - honeytrap case indian army soldier stuck in love of 2 beauties of pakistani agency isi giving

डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि सेना और पुलिस पूछताछ में 24 वर्षीय शांतिमोय ने कबूल किया कि वह काफी समय से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में था। पश्चिम बंगाल में बांकुड़ा जिले के कंचनपुर का रहने वाला शांतिमोय मार्च 2018 से भारतीय सेना में भर्ती हुआ था।

अभी तक जांच-पड़ताल में सामने आया है कि एक पाकिस्तान महिला एजेंट ने उसे अपना नाम गुरनुर कौर उर्फ अंकिता बताया। कहा कि वह शाहजहांपुर (उत्तरप्रदेश) की रहने वाली है। शाहजहांपुर में ही मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में काम करती है। दूसरी महिला निशा ने खुद को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में बताया था। इन महिलाओं ने शांतिमोय को हनीट्रैप में फंसाकर उसे पैसों का भी लालच दिया। उससे रेजीमेंट के सेंसटिव व गोपनीय डॉक्यूमेंट्स और युद्धाभ्यास के वीडियो मंगवाए। बताया जा रहा है कि इसके एवज में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर आरोपी जवान के बैंक खाते में रुपए भी भेजे गए।

मोबाइल जब्त किए

इंटेलिजेंस ने जवान का मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरण अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। शांतिमोय ने बताया कि युवती उसे फंसाने के लिए वीडियो कॉल कर उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी हासिल करती थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading