सर्पदंश से युवक की मौ’त:सोया हुआ था, करैत सांप ने डंसा; अपने पीछे 3 मासूम को छोड़ गया

औरंगाबाद में घटना ओबरा प्रखंड के कंचनपुर पंचायत के पचरुखिया गांव में सोते हुए मजदूर को सांप ने डंस लिया। इससे इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी में मृतक की पहचान ओबरा प्रखंड के पचरुखिया गांव निवासी 38 वर्षीय संतोष पासवान के रुप में हुई।

संतोष पासवान अपने तीन मासूम को छोड़ कर चला गया। - Dainik Bhaskar

इसे बुधवार की अहले सुबह सोने के दौरान विषैला करैत सांप ने डंस लिया। सांप काटने के बाद परिजन आनन फानन में दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के रामजी पासवान ने बताया कि मृतक संतोष पासवान मजदूरी का काम करता है और उसी से घर का खर्चा चलता था। मृतक की तीन मासूम बेटी भी है जो आज पिता के मौत हो जाने से अनाथ हो गई। घटना के बाद दाउदनगर पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भेज दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.