पूर्णिया में आग लगने से 2 परिवार के घ’र ज’ले:घर में रखा अनाज और कपड़ा भी खाक, ग्रामीणों ने पाया काबू

पूर्णिया के अमौर प्रखंड में बुधवार सुबह 3 बजे आग लग गई। आग लगने से 2 परिवार का घर जल गया। घटना आज सुबह 3 बजे की है। अमौर थाना क्षेत्र के आमगाछी पंचायत अंतर्गत गरहरा गांव वार्ड नंबर 8 में अचानक आग लग गई। इसके कारणों का पता नहीं चल सका। इस घटना में अनुमानित एक लाख की संपत्ति स्वाहा हो गई। घर में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।

पीड़ित ने बताया ग्रामीण की मदद से पाया काबू

पीड़ित शमसाद आलम ने बताया कि सुबह 3 बजे अचानक शमसाद के घर में आग लग गई। जो देखते ही देखते खालिद के घर को भी लपेटे में ले लिया। इससे दोनों का जल कर राख हो गया। हो हल्ला होने पर ग्रामीणों के सहयोग पर आग पर काबू पाया। इस अगलगी की घटना में एक लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी CO को दे मुआवजे की मांग

घर में रखें अनाज, कपड़े, बर्तन, चौकी कुर्सी, एक मवेशी भी जलकर राख हो गया है। वहीं मुखिया सनव्वर आलम, सरपंच अनीस रहमान एवं वार्ड सदस्य रेहान आलम ने अमौर अंचलाधिकारी को सूचना दी। अंचल प्रशासन से अविलंब पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग की है। एक एक आवास देने की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.