मुजफ्फरपुर। वाराणसी मंडल के हंडिया खास-सैदाबाद-रामनाथपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य को लेकर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। अब 30 जुलाई तक नई दिल्ली से खुलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलायी जाएगी।

वहीं, 30 जुलाई को दानापुर से खुलने वाली 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी.-जंघई-प्रयागराज जं. के रास्ते चलेगी। इधर, 30 जुलाई तक हावड़ा से खुलने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस का आंशिक समापन बनारस में किया जाएगा। बनारस और प्रयागराज रामबाग के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी ।
31 जुलाई तक प्रयागराज रामबाग से खुलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ बनारस से किया जाएगा। प्रयागराज रामबाग और बनारस के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।


