मुजफ्फरपुर :स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बैरिया गोलंबर के पास से सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। बुधवार को इसकी शुरुआत हुई।
एजेंसी को 15 अगस्त तक बैरिया गोलंबर से लक्ष्मी चौक तक सड़क निर्माण को पूरा करने की डेडलाइन निर्धारित की गई है।
हालांकि, मौसम खराब रहने व बारिश के कारण समय पर काम पूरा करना मुश्किल होगा।
बता दें कि झारखंड की एक कंपनी को एमआईटी स्पाइनल रोड के निर्माण की जिम्मेदारी मिली हुई है। इसकी लागत राशि 42 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

