अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म:RPF ने जच्चा-बच्चा को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतारा

सीतामढ़ी की महिला ने अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक बच्चे को जन्म दिया। हाजीपुर व मुजफ्फरपुर जंक्शन के बीच बच्चे का जन्म हुआ। RPF की टीम ने महिला व बच्चे मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतारा। यहां रेलवे के चिकित्सक डॉ. एस. चौधरी ने दोनों को देखा। इसके बाद दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया।

बच्चे को गोद मे लिए उसकी मां। - Dainik Bhaskar

सीतामढ़ी की कन्हौली निवासी शकिला खातून पति के साथ सूरत से मुजफ्फरपुर आ रही थी। दोनों स्लीपर बोगी में सफर कर रहे थे। ट्रेन पौने चार बजे हाजीपुर से चली थी। इस दौरान प्रसव पीड़ा होने पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति ने तुरन्त RPF को सूचित किया।

RPF की सुष्मिता सरकार, अंचला मिश्रा व दयामणि टिर्की ने बोगी में ही डिलीवरी की व्यवस्था कर दी। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जंक्शन पहुंचने पर दोनों को उतारा गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद दोनों सीतामढ़ी स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। डॉक्टरों ने मां व बच्चे को स्वस्थ बताया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.