घर से भागी नवविवाहिता:मंदिर जाने के लिए दो दोस्तों के साथ घर से निकली, वापस नहीं लौटने पर परिजन थाना पहुंचे

पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबबाग में बुधवार को दो दोस्तों के साथ मंदिर जाने के लिए घर से निकली एक नवविवाहिता वापस नहीं लौटी। जिसके बाद ससुराल वालें और मायके वालें ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई । बताया जा रहा है कि पूर्णिया मधुबनी के रहने वाले सुब्रत सेन गुप्ता की बेटी इंद्राणी सेन (21 वर्ष) की शादी गुलाबबाग हांसदा रोड के रहने वाले विप्लव विजय सेन के बेटा अभिषेक सेन के साथ बीते अप्रैल महीने में शादी हुई थी। इंद्राणी अपने ससुराल में परिवार में खुशहाल से थी।

मंदिर जाने के लिए दो दोस्तों के साथ घर से निकली, वापस नहीं लौटने पर परिजन  थाना पहुंचे | Left the house with two friends to go to the temple, the  family

इंद्राणी सेन के देवर अंशु सेन ने बताया कि आज दोपहर करीब 12:30 बजे सफारी गाड़ी से एक लड़का और एक लड़की उनके घर आई और अपने को इंद्राणी के दोस्तों बताने लगे। इंद्राणी ने दोनों को पहचान लिया और लड़की के साथ गले भी लगाया। उसके बाद इंद्राणी ने पूर्णिया सिटी काली मंदिर में दर्शन करने की बात कह कर घर से निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया। लेकिन फोन स्विच ऑफ आने लगा।

ससुराल वालों ने उनके मायके में भी फोन किया तो पता चला की वह वहां भी नहीं पहुंची है। उसके बाद दोनों परिवार में बेचैनी बढ गया और सभी थाना पहुंच गए। पुलिस सभी संभावित जगहों की सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाल रहीं हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग के नजरिए से भी मामले को जांच कर रहीं हैं। इधर दोनों परिवार के लोगों को रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading