बांका में गुरुवार सुबह भागलपुर हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन से 75 लीटर देशी शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किय। रजौन एंटी लिकर ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना पर धौनी रेलवे स्टेशन में खड़ी भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी अभियान चलाकर 75 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया।

इस दौरान शराब तस्कर भागने में सफल रहा। अंचल एंटी लिकर सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उक्त ट्रेन में छापेमारी अभियान चलाकर बोगी के अंदर रखें चार बोरे की तलाशी लेने के क्रम में पानी वाली बोतल से कुल 75 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। इस दौरान शराब तस्कर की तलाशी ली गई लेकिन भागने में सफल रहा। मामले को लेकर पुलिस ने शराब कारोबारियों को धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान ट्रेन के सभी बोगी में शराब कारोबारी को तलाशी ली गई किंतु सभी तस्करी भागने में सफल रहे।

वहीं अज्ञात शराब तस्करी के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस के कार्रवाई से इलाके में शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान ट्रेन पर बैठे सभी पसेंजरों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।बिहार में अभी भी जहां-तहां शराब माफियाओं का धड़ल्ले से शराब कारोबारी चल रहा है जिसको लेकर चप्पे-चप्पे छापेमारी करने के बावजूद भी शराब माफिया बचकर निकलने में सफल हो जाते हैं।




