नालंदा में एक युवक की ह’त्या कर दी गई। गुरुवार सुबह हिलसा थाना क्षेत्र के कृष्णा विगहा गांव के बाली गौरैया खंधा में गुरुवार की सुबह एक युवक का श’व मिलने से इलाके में स’नसनी फैल गयी। अ’पराधियों ने युवक को गो’लियों से छलनी कर ह’त्या कर दी।
ग्रामीणों की मानें तो बुधवार की रात करीब 9 बजे गो’लियों की त’ड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दी थी लेकिन लोग कुछ समझ नही पाए थे। गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर ला’श पर पड़ी तो दं’ग रह गए।
घ’टना की सूचना मिलने के बाद हिलसा और थरथरी थाना की पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंची और श’व को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। फिलहाल मृ’तक की पहचान नहीं हो पाया है। इस घ’टना के बाद इलाके में लोगो के बीच द’हशत का माहौल बना हुआ है।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि युवक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है श’व देखने से प्रतीत होता है कि कहीं अन्यत्र ह’त्या कर श’व को गौरया खंधा के सु’नसान जगह में फेंक दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

