जयपुर में जुटीं 19 देशों की ग्लैमरस मॉडल:मिस टीन इंटरनेशनल में राजस्थान की राशि का भी दिखेगा जलवा

पॉपुलर मिस टीन इंटरनेशनल ब्यूटी काॅन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले दिल्ली में होने जा रहा है। इससे पहले इस इवेंट में पार्टिसिपेट कर रही दुनिया के 19 देशों की ग्लैमरस मॉडल जयपुर पहुंची हैं। यह ब्यूटी कांटेस्ट इस बार राजस्थानियों के लिए भी बेहद खास है। क्योंकि इस बार इंडिया का रिजप्रजेंटेशन करने वाली खूबसूरत मॉडल राजस्थान के झुंझुनूं से है।

नेपाल की समीक्षा निरौला और भारत की राशि परसरामपुरिया।

करीब तीस साल पहले स्टार्ट हुए मिस टीन इंटरनेशनल को वर्ष 2018 से ग्लामानंद ग्रुप इंडिया आयोजित कर रहा है। ग्रुप के निखिल ने भास्कर से बातचीत में कहा कि इस इंटरनेशनल इंवेंट का फिनाले 30 जुलाई को दिल्ली में होगा। जयपुर में मंगलवार को पहुंची 19 देशों की मॉडल्स तीन दिन पिंकसिटी को एक्सप्लोर करेंगी और अलग-अलग इवेंट में पार्टिसिपेट भी करेंगी।

मंगोलिया की इमुजिन नारनबोल्ड और फिलीपींस की यूरिका सिएलो सी. अबरो।

बुधवार को सभी जयपुर घूमने निकलीं। इस दौरान गर्ल्स ने जंतर-मंतर देखा। निखिल ने बताया कि मॉडल्स कल्चर ट्रेडीशन को प्रमोट करने के साथ अपने देश के कल्चर के बारे में भी जानकारी दे रही हैं। इस इवेंट में झुंझुनूं की राशि परसरामपुरिया इंडिया को रिप्रेजेंट कर रही हैं। पिछले साल का कॉन्टेस्ट भी इंडियन मॉडल आयुषी ढोलकिया ने जीता था।

15 साल में जीता पहला कॉन्टेस्ट​​​

इंडिया को रिप्रजेंट करने वाली राशि परसरामपुरिया झुंझुनूं के झांझर गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने पहला ब्यूटी कॉम्पिटिशन 15 साल की उम्र में मिस नोवा कॉन्टेस्ट जीता था। राशि उसके बाद 17 साल की उम्र में मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया बनीं। अब वे 19 साल की उम्र में 19 कंट्रीज के बीच इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी।

पिछले साल भारत की आयुषी ढोलकिया ने टीन इंटरनेशनल का खिताब जीता था। तब इतिहास में पहली बार मिस टीन इंटरनेशनल का टाइटल इंडिया ने अपने नाम किया था।

इस इवेंट में मंगलवार को मिस कांजिनियेलिटि का टाइटल भी दिया गया। ये टाइटल उस टीन डीवा को मिलता है। जो पूरे ग्रुप में सबसे ज्यादा फ्रेंडली होती हैं। इस बार ये टाइटल नामीबिया की एलेक्सिस स्वार्ट को दिया गया है।

नीदरलैंड की ऐनी ब्रौवर और नामीबिया की एलेक्सिस स्वार्टी।

सर्बिया की वेनेरा स्टैनिसावलजेविक और कंबोडिया की पंहा विमेलिया डाई।

बोत्सवाना की गिम्हानी मोहाऊ परेरा और जिम्बाब्वे की की-वोन हुंडा।

थाईलैंड की टेपावी सुंग-ओंग और यूएसए की एलेसेंड्रा गोंजालेज।

दक्षिण अफ्रीका की मिके वान डेर मेरवे और पुर्तगाल की बीट्रिज़ नोगीरा।

इंडोनेशिया की ग्रेसिएला सोरेस और कनाडा की एंजेली देसारी लचिका।

मेक्सिको की नबीला विलानुएवा और बेल्जियम की डेनित्स्जा स्काउटीट।

जंतर मंतर घूमने पहुंची अलग-अलग देश से आई कंटेस्टेंट।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading