महिला की मौ’त पर नर्सिंग होम में हंगामा:परिजन बोले- डॉक्टर की लापरवाही से गई प्र’सूता की जा’न

नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के काशीचक बाजार स्थित अवैध रूप से संचालित माया नर्सिंग में एक प्रसूति महिला की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर राजीव रंजन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा। वही घटना के बाद डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है।

शकूराबाद में नर्सिंग होम में महिला की मौत पर लोगों ने किया हंगाामा, भागे  डॉक्टर और कर्मी | People created uproar over the death of a woman in a nursing  home in

उपरावां गांव निवासी प्रकाश पासवान ने अपनी पुत्री काजल कुमारी को प्रसव के लिए माया नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने बड़ा सीजर से प्रसव कराने की बात कही। इसके बाद सीजर कर बच्चे को गर्भ से बाहर निकाला गया। लड़के के जन्म की खबर मिलते ही पूरे परिवार में खुशनुमा माहौल बन गया। लेकिन डॉक्टर की लापरवाही के कारण प्रसव के बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद भी डॉक्टर ने परिजनों को कोई जानकारी नही दी। धीरे-धीरे महिला की स्थिति नाजुक होते चली गई और थोड़ी देर बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होते ही डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया।

इसके बाद मृतक के परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। वहीं नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ है। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी नालंदा जिला अंतर्गत अटा बिशनपुर गांव निवासी ललन पासवान से हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही अपनी पुत्री को प्रसव कराने के लिए अपने घर लाये थे। गुरुवार को निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के कारण मेरी पुत्री की मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गई है। परिजनों ने आवेदन देकर नर्सिंग होम और डॉक्टर के विरुद्ध FIR दर्ज कराई है। पुलिस आगे कि कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading