पटना के फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल को लेकर गुरुवार की सुबह बिहारशरीफ के 3 इलाकों में एनआईए की टीम के द्वारा छा’पेमारी की गई। बिहार शरीफ में एनआईए की टीम लोकल पुलिस की मदद से करीब 5 घंटे तक छा’पेमारी की।
शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के महुआ टोला, बिहार थाना क्षेत्र के कटरा पर एवं गढ़पर मोहल्ले में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में NIA की टीम ने छा’पेमारी की।
बताया जाता है कि जिन ठिकानों पर यह छा’पेमारी की जा रही है ये सभी एसडीपीआई से जुड़े हुए लोग हैं। छा’पेमारी को लेकर सुबह से ही पूरे शहर में चर्चा का बाजार गर्म है।
छापेमारी के नेतृत्व एनआईए के डीएसपी मो. नैयर के नेतृत्व में किया गया। छा’पेमारी के दौरान एनआईए को कई दस्तावेज भी मिले हैं। हालांकि एनआईए के द्वारा किसी की गि’रफ्तारी नहीं कि गई है।
छा’पेमारी सोहसराय के महुआ टोला निवासी मो. फैज, बिहार थाना क्षेत्र के कटरापर नदीपर मोड़ निवासी मो. असगर अली और गढ़पर के लाल बाबू उर्फ़ मो. सिराज के घर में हुई है। ये सभी एसडीपीआई से जुड़े हुए हैं।
