हरियाली अमावस्या पर सोमनाथ स्वरूप में दिखे साहूपोखर महादेव:जगतकल्याण को लेकर भोलेनाथ का किया जाता है महाश्रृंगार, सावन महीने में होता है विशेष महत्व

मुजफ्फरपुर में साहूपोखर पूजा समिति की ओर से साहूपोखर महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कर षोडशोपचार पूजन के उपरांत 12 ज्योतिर्लिंग मे प्रथम ज्योतिर्लिंग सौराष्ट्र सोमनाथ के स्वरूप मे सजाया गया।

इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पंडित अजय झा ने भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करा के उपरांत दुध, दही, घी, मध, शक्कर से पंचामृत स्नान कराने के तदोपरांत महाश्रृंगार कर आरती की गयी और प्रसाद का वितरण हुआ।

पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने बताया की जगतकल्याण को लेकर प्रत्येक अमावस्या को भोलेनाथ का रूद्राभिषेक और महाश्रृंगार किया जाता है। सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है।

इस मौसम में प्रकृति बचाव के लिए पेङ-पौधे लगाने तथा पितृ शांति के लिए भी इस अमावस्या का विशेष महत्व है। भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद बनी रहे इसी कामना से पूजा की गयी। सावन के महीने में इसका विशेष महत्व होता है।

भक्त अगर सच्चे मन से कोई मनोकामना मांगते हैं तो भोलेनाथ की कृपा उनपर अवश्य होती है। मौके पर पंडित जितेन्द्र तिवारी, पंडित राजेन्द्र झा, पंडित राकेश तिवारी, श्रीरंजन साहू, मनीष सोनी, धीरज सिन्हा, रौशन महतो, विशाल चौहान, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.