बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां! 6 साल पहले की थी शादी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बॉलीवुड के एक और कपल के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं। अप्रैल 2016 में बिपाशा और करण बेदी शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी जिसमें परिवार के लोग और करीबी ही शामिल थे। शादी के बाद से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की कई बार अफवाहें उड़ीं, जिससे कपल ने हमेशा इनकार किया। अब बताया जा रहा है कि बिपाशा और करण के घर उनका पहला बच्चा आने वाला है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां! 6 साल पहले की थी शादी

पैरेंट्स बनने को लेकर एक्साइटेड

बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ के दौरान हुई थी। यह फिल्म 2015  में रिलीज हुई थी। बिपाशा से करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। बिपाशा और करण ने करीब एक साल तक डेट किया और फिर सात फेरे लिए। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के छह साल बाद वो माता-पिता बनने वाले हैं। जल्द ही कपल इस बारे में आधिकारिक ऐलान करेगा। करीबी सूत्र के मुताबिक, बिपाशा और करण अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे

बिपाशा और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अप्रैल में उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर पोस्ट किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण आखिरी बारा वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0‘ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading