भैया मुझे बचा लो…, इतना कहा और कट गया फोनः स्कूल गईं दो छात्राएं ला’पता

बिहार की राजधानी पटना में स्कूल गयीं आठवीं कक्षा की दो छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता हो हैं। यह वाकया गांधी मैदान थाना क्षेत्र का है। परिजन उस वक्त परेशान हो गये जब गायब छात्राओं में एक के भाई के पास अज्ञात नंबर से कॉल आयी। उसमें एक छात्रा ने कहा-भैया बचा लो..। इतना कहने के बाद कॉल कट गई। इसके बाद परिजनों ने गांधी मैदान थाने में शिकायत दी।

दो दिन पहले स्कूल से लौटते वक्त बच्ची हो गई थी लापता,कॉलोनी में ही मिली »  समाचारों की दुनिया

बुधवार से गायब हैं छात्राएं

गांधी मैदान थाने के लोदीपुर इलाके की दो छात्राएं बुधवार को पढ़ने के लिए घर से स्कूल के लिए निकली थीं। दोनों सहेली हैं। ये दोनों एक सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती हैं। परिजनों ने बताया कि तीन बजकर 20 मिनट पर हर रोज स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद दोनों बच्चियां साढ़े तीन बजे तक घर आ जाती थीं। जब गुरुवार को काफी देर तक दोनों घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच दोनों बच्चियों में एक के भाई के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन उठाने पर सिर्फ इतनी आवाज ही सुनायी दी-भैया बचा लो…। उसके बाद मोबाइल बंद मिलता है। इसके बाद कॉल खुद ही कट गई। इसके बाद परिजन परेशान हो गए।

छानबीन में जुटी पुलिस

दो बच्चियों के गायब होने की खबर मिलने के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालेगी। यह भी पता लगाया जायेगा कि बच्चियां स्कूल गयी थीं या नहीं। जिस नंबर से छात्रा के भाई को कॉल आयी थी, पुलिस उसकी पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.