गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के पास उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पहले शिक्षक और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उपद्रवियों ने सड़क पर उतर कर जमकर उत्पात मचाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर कार्यवाई में जुट गई है।

दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पहले शिक्षक और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, उसके बाद सड़क पर उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो 26 जुलाई की बताई जा रही है। इस सन्दर्भ में बताया जाता है कि मध्य विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार और स्थानीय ग्रामीण उदय कुमार के बीच उपस्थिति को लेकर नोंकझोक हुई उसके बाद मारपीट हुई। वहीं पुलिस ने इस मामले में शिक्षक और ग्रामीण दोनों पक्ष के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




