शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी पुलिस ओपी के पोलहर गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता कंचन कुमारी को जहर खिलाकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना इसी वर्ष 6 जनवरी को घटी थी। इस मामले में छह माह से अधिक समय से फरार चल रही महिला आरोपी और मृतका की सास राजकुमारी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली।

दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला पोलहर गांव निवासी राम विलास यादव की पत्नी बताई गई है। छापामारी का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने की। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में मृतका के पिता और नालंदा जिला अंतर्गत सिलाव थाना क्षेत्र के हरियरी बीघा निवासी इंद्रजीत यादव द्वारा बरबीघा थाना में एक हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इसमें उन्होंने उल्लेख किया था कि उनकी बेटी कंचन की शादी वर्ष 2917 में हत्यारोपी पति जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद एक फोर व्हीलर कार दहेज के रूप में न मिलने के कारण मां – बेटा ने मिलकर उनकी पुत्री को जहर खिला कर आत्महत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले का आरोपी पति अभी भी फरार है। जबकि गिरफ्तार सास को हत्या के मामले में जेल भेजा जा रहा है।




