‘नीतीश को चुनौती दे रही BJP….ICU में सरकार!’:BJP के कार्यक्रम पर RJD ने JDU को किया अलर्ट

बीजेपी संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को पटना में होने वाली है। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना में हैं। कल गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचेंगे।बीजेपी के कार्यक्रम को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने जदयू को अलर्ट किया है।राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता ने कहा कि सत्ता में साथ रहकर भी बीजेपी नीतीश कुमार को चुनौती दे रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गठबंधन में रहते हुए भाजपा के व्यवहार से आहत होंगे और समय आने पर जरूर मुंह खोलेंगे।

Bihar Assembly Elections CM Nitish Kumar Wrote Letter To People | बिहार की  जनता के नाम CM नीतीश कुमार का खत, सक्षम बिहार बनाने के संकल्प को दोहराया

बिहार को कुछ मिलने वाला नहीं है- तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार की राजनीति में कुछ नहीं होने वाला है। बिहार की जनता सब देख रही है और सब कुछ जानती है। देश के गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौर पर कहा कि कोई कितनी बार भी बिहार आ जाए बिहार को कुछ मिलने वाला नहीं है।

‘समाजवादी नीतीश कुमार सब देख रहे, जरूर मुंह खोलेंगे’

इन सब के बीच आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि हर राजनीतिक दल को अधिकार है कि वह अपना कार्यक्रम कर सकता है। संगठन का विस्तार कर सकता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एनडीए के अंदर खटपट चल रही है। भाजपा, बिहार को जिस तरह से अपना अड्डा बना रही है, माहौल बना रही है उससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आहत होंगे।

उनमें समाजवाद का जो कुछ भी अंश बचा है वह किसी कीमत पर राजनीति के इस डिजाइन को बिहार में कबूल नहीं करेगा। भाजपा, जदयू के लिए 43 सीट छोड़ 200 सीटों पर प्रवास करने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे भाजपा चुनौती दे रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गठबंधन में रहते हुए भाजपा के व्यवहार से आहत होंगे और समय आने पर जरूर मुंह खोलेंगे।

एनडीए की सरकार आईसीयू में- मृत्युंजय तिवारी

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हम जिम्मेवार विपक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बिहार की जनता परेशान है। भाजपा उत्सव मना रही है। गृह मंत्री आ रहे हैं, भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा आ रहे हैं। इन दोनों को 19 लाख रोजगार के वायदे पर कहना चाहिए। तभी बिहार की जनता उत्सव में शामिल होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सब कुछ देख रहे हैं कि सरकार में बैठ कर भाजपा उन्हीं को टारगेट कर रही है। यह सरकार आईसीयू में है। सावन-भादो में इसकी नैया डूबनी तय है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading