मुजफ्फरपुर में महिला की पी’ट-पी’टकर ह’त्या:धा’रदार ह’थियार से वा’र कर दिया घ’टना को अं’जाम

मुजफ्फपरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के यशोदा मठ के समीप एक महिला की घर में ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। उसपर धारदार हथियार से वार किया गया। अचेत हालत में अपराधी उसे मरा हुआ समझकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर कांटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मृत महिला की पहचान रेखा देवी (48) के रूप में हुई है। उसके पति मंगल साह असम में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसे भी घटना की जानकारी दे दी गयी है।

धारदार हथियार से वार कर दिया घटना को अंजाम, चार बच्चों संग घर मे अकेली रहती  थी | Executed the incident after being hit with a sharp weapon, lived alone  in the

घर में सोई हुई थी बच्चों के साथ

मृत महिला के मामा विजय साह ने बताया कि रेखा को चार बेटियां हैं। सब छोटे-छोटे हैं। वह गांव से दूर खेत मे घर बनाकर अपने बच्चों संग रहती थी। देर रात करीब तीन बजे सभी लोग सोए हुए थे। इसी दौरान दरवाजे पर बंधा भैंस खुल गया था। उसके बोलने की आवाज से महिला की नींद खुल गयी। वह जैसे ही बाहर निकली। अचानक से उसपर हमला कर दिया। वह चीखने चिल्लाने लगी।मां की शोर सुनकर बच्चे भी उठ गए और बाहर निकले। लेकिन, जब देखा कि सबलोग मिलकर मां के साथ मारपीट कर रहे हैं तो वे लोग जान बचाकर भागे। बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग जुटने लगे। यह देख सभी आरोपी भाग निकले।

मवेशी चोरी करने वाले गिरोह पर शक

घटना की छानबीन में कई तरह की बात सामने आ रही है। पुलिस को संदेह है कि मवेशी चोरी करने वाले गिरोह ने घटना को अंजाम दिया होगा। हो सकता है इसमे आसपास के लोग शामिल हों। जिसे महिला ने देखकर पहचान लिया होगा। इसी डर से उसकी हत्या कर दी गयी होगी।परिजन भी किसी प्रकार के विवाद से इंकार कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग पुरानी रंजिश की बात बता रहे हैं। DSP वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। परिजन जो बयान देंगे। उसी आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading