सीवान में महिला का चो’री करते हुए वीडियो वायरल :बच्चे के साथ दुकान में घुसी, गल्ले से 2500 रुपए निकालकर हुई फ’रार

सीवान में एक दुकान से महिला के पैसे चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हो गया है। वीडियो नगर थाना क्षेत्र के गला पट्टी बाजार का बताया जा रहा है। मामला 2 दिन पहले का है जिसके वीडियो को अब सोशल मीडिया पर जारी किया गया। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि दुकान के बाहर एक महिला अपने बच्चे के साथ खड़ी होती है।

जब महिलायें चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गयी || Best women stealing  videos from all over the world - YouTube

उसके बाद धीरे-धीरे काउंटर के पास पहुंचती है। वहां पहुंचते ही वह बड़ी ही सावधानी से काउंटर पर एक-एक गल्ले को चेक करती है। उसके बाद बड़े ही चालाकी से पैसे को निकाल कर अपने कपड़ों में छिपा लेती है। महिला की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

हालांकि महिला कौन है और वो कहां की रहने वाली है , इसकी पहचान नहीं हो पाई है। दुकानदार के अनुसार महिला ने काउंटर से 25 सौ रूपए निकाले हैं। चोरी करने के बाद वो बच्चे को लेकर बड़े ही आराम से फरार हो गई। खाली गल्ला देखकर दुकानदार अचंभित रह गया।

जब उसने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तब उसे पूरी वारदात समझ में आई। वायरल वीडियो के बारे थानाध्यक्ष जय प्रकाश पंडित ने कोई भी जानकारी न होने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा की अगर ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading