पूर्णिया में छात्र नेता का पिस्टल के साथ लैपटॉप पर काम करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में लिखने वाला युवक पूर्णिया विश्वविद्यालय का छात्र नेता है। वह छात्र जदयू पूर्णिया विश्वविद्यालय का सचिव है। वायरल फोटो की तहकीकात की गई तो युवक की पहचान प्रेम हर्ष के रूप में हुई है। फोटो में वह टेबल पर लैपटॉप पर काम करता दिखाई दे रहा है, वहीं उसी टेबल पर एक पिस्टल भी रखा हुआ। युवक का यह पोज देखकर लगता है कि उसने जानबूझकर यह फोटो खिंचवाई है।

छात्र नेता अररिया का रहने वाला, पूर्णिया में रहकर करता है पढ़ाई
हथियार के साथ वायरल युवक छात्र जदयू पूर्णिया विश्वविद्यालय सचिव प्रेम हर्ष बताया जाता है। छात्र नेता अररिया का रहने वाला है, जो पूर्णिया में रहकर पढ़ाई करता हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद सदर डीएसपी एस के सरोज ने जांच का आदेश दिया है। कुछ छात्रों ने बताया कि छात्र जदयू नेता हर वक्त इस हथियार को रूम पर रखता हैं। छात्रों के बीच भय पैदा करने का प्रयास कर रहा हैं।

सदर डीएसपी ने दिये जांच के आदेश
फोटो वायरल होने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए पूर्णिया प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं फोटो वायरल होने के बाद सदर डीएसपी एस के सरोज ने बताया कि अभी तक उन्होंने ऐसी तस्वीर नहीं देखी है।अगर ऐसा कोई मामला आता है तो हथियार वाले युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




