औरंगाबाद में महिला से छे’ड़खानी:मिट्टी भराई को लेकर भैसुर ने छे’ड़खानी की, वि’रोध पर लाठी-डंडे से पी’टा

औरंगाबाद में सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गढ़वत गांव में एक भैंसुर द्वारा अपनी भाभो को छेड़खानी कर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जमीनी और घरेलू विवाद बताया जा रहा है जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

सदर अस्पताल औरंगाबाद में इलाज कराने आई महिला ने बताया कि मेरा पति ऑटो चालक है जिसके कारण वह दिन भर घर पर नहीं रह पाते हैं। पति ने घर के बगल में मिट्टी भराया हुआ था। इसके बाद मेरे भैंसुर पिंटू चौधरी द्वारा दबंगई दिखाकर दीवार के सटे मिट्टी हटाकर दीवार को गिराकर हमे बेघर करना चाहता है।

महिला ने बताया कि मैं लोन पर पैसा लेकर घर बना रहा हूं और मेरे घर के बगल में ही मिट्टी भराया हुआ है जिसे प्रतिदिन कुदाल से हटाया जाता है। इसके कारण मैंने अपने भैंसुर को मिट्टी सीधा कर भरवाने को कहा तो उन्होंने मेरे साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर लाठी-डंडे एवं ईंट से हमें बुरी तरह पीटा।

कुछ दिन पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था। भैंसुर ने उस जगह पर भी बेरहमी से मारा। इसके बाद दर्द से कराहने लगी तो आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस से अपील है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading