14 साल में प्यार…अंजाम- ग’ला क’टा, प’त्थर से कूचा:ना’बालिग की दोस्तों ने की ह’त्या

मुंगेर में 14 साल के बच्चे (सूरज) की हत्या प्रेम-प्रसंग में उसके ही दोस्तों ने की। दोस्तों ने सूरज को पहले फ्रेंडशिप-डे की पार्टी पर बुलाया। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी, चेहरे को पत्थर से कूचा। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए लाश पर केमिकल भी डाला। पुलिस ने सूरज के दोस्त से जब सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

छानबीन करने पहुंची पुलिस।

बता दें कि जिले के फुलहट पाटम निवासी विपिन यादव के 14 साल के बेटे सूरज कुमार का क्षत विक्षत शव रविवार को घर से 3 किलोमीटर दूर चिरैयाबाद पहाड़ पर मिला था। वो शनिवार को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ पार्टी करने निकाला था। रविवार को उसकी लाश मिली। हत्या के बाद गांव में तनाव है। सूरज की हत्या में बरइचक पाटम निवासी साहिल का हाथ होने की आशंका में लोगों ने साहिल के पिता शंभू मंडल के घर और दुकान पर पथराव किया। बाइक और दूसरे सामान को आग के हवाले कर दिया।

गांव में तनाव, नहीं खुलीं दुकानें

घर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद तनाव है। आसपास के ग्रामीण काफी डरे और सहमे हुए हैं। हालत यह है कि पाटम चौक पर जो दुकानें रोजाना सुबह-सुबह खुल जाती थी, वह अब तक नहीं खुली हैं। इस गांव में लोगों का आना-जाना भी बहुत कम हो रहा है।

हालांकि, बीती शाम एसपी सहित विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया था। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बरइचक पाटम निवासी चौरसिया समुदाय के लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। रविवार रात तक कई थानों की पुलिस बरइचक पाटम और फुलहट पाटम में कैंप करती रही।

शनिवार को दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे की पार्टी मनाने निकला था सूरज

मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार को स्कूल से परीक्षा देकर लौटने के बाद सूरज कुमार बरइचक पाटम निवासी दोस्त मोनी कुमार, साहिल सहित कुछ दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे की पार्टी मनाने निकला था। देर शाम तक जब सूरज घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मोनी, साहिल सहित अन्य दोस्तों ने जब सूरज के बारे में कुछ नहीं बताया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और देर रात ही पुलिस को इसकी सूचना दी। रविवार को साहिल पारा मेडिकल की परीक्षा देने कटिहार चला गया।

सूरज नौंवी का था छात्र

ग्रामीणों की मानें तो फुलहट पाटम निवासी सूरज जो उच्च विद्यालय पाटम में नौंवी का छात्र था, उसका अफेयर गांव की लड़की से था। वो डीएवी की छात्रा है। दोनों के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग ममेरा भाई साहिल को नागवार गुजरता था। इस रिश्ते से क्षुब्ध होकर ही साहिल ने सूरज की हत्या कर दी।

चिरैयाबाद पहाड़ के पास मिला क्षत-विक्षत शव

नया रामनगर थाना की पुलिस ने जब मोनी कुमार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सूरज के हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद मोनी के बताए स्थान पर पुलिस शव को ढूंढने पहुंची। जहां सूरज का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। उसकी गर्दन को बुरी तरह रेत दिया गया था। शव मिलने की जानकारी होते ही पाटम पश्चिमी निवासी यादव जाति के लोग आक्रोशित हो गए और हत्या में शामिल दोस्त के घर पहुंच कर तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

हत्या मामले में एक गिरफ्तार, दो से की जा रही पूछताछ

मामले को लेकर एसपी जगुन्नाथरेड्‌डी जलारेड्‌डी ने बताया कि सूरज कुमार की हत्या मामले में बरइचक पाटम निवासी मोनी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शंभू मंडल सहित एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या प्रेम प्रसंग में प्रतीत होता है। बहरहाल शाहिल पारा मेडिकल की परीक्षा देने कटिहार गया है, उसके वापस लौटने के बाद हत्या के सभी पहलु का खुलासा हो जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading