जिले के धर्मशाला चौक स्थित महा माया स्थान संतोषी मां के मंदिर में कावड़ियों के लिए शिविर लगाया गया। जहां कावड़ियों की सेवा के लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए गए है। इस श्रावणी मेला के निवेदक कुमारेश्वर सहाय से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि यहां कावड़ियों की सेवा के लिए सभी प्रकार के पुख्ता प्रबंध किए गए है।

जलाभिषेक के लिए आए कावड़ियो के लिए यहां शरबत, गर्म पानी, पट्टी , फर्स्ट एड व महाप्रसाद का भी प्रबंध किया गया है। कोरोना के बाद ये पहली बार है जब श्रावणी मेला का आयोजन किया गया है। जिस कारण से लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ है। उन्होंने बताया कि काफी मात्रा में श्रद्धालु आ रहे और महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।।

हर वर्ष को भांति इस बार भी हमने कावड़ियों की सेवा के लिए शिविर का आयोजन किया है और आगे भी करते रहेंगे।। कोरोना काल के बाद ये पहली बार है जब श्रावणी मेला का आयोजन किया गया है। भक्तो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा बीते दो वर्षों से कावड़ियां जलाभिषेक नही कर पा रहे थे, इस वर्ष बाबा को जलाभिषेक करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही है।।







