नालंदा से एक ऐसी तस्वीर निकल कर सामने आ रही है जो शराबबंदी के हकीकत को दिखा रही है। कहने को तो बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन प्रशासन की विफलता के कारण यह कानून अब सिर्फ मजाक बनकर रह गया है। यही वजह है कि खुलेआम शराब की बिक्री तो हो ही रही है। वहीं अब सड़कों पर लड़खड़ाते शराबी भी नजर आ रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे है यह तस्वीर बयां कर रही है। जी हां हम बात कर रहे है नालन्दा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र की।

शहर के अलग अलग दो स्थानों पर बीती रात शराबी का हाइवोल्डेज ड्रामा देखने को मिला। यह नजारा हिलसा थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्तिथ योगीपुर मोड़ के पास की है। वहीं दूसरी तस्वीर अनुमण्डल कार्यालय के पास की है। जहां शराब के नशे में शराबी बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा।





