JEE मेंस क्वालिफाइड साइबर क्रिमिनल…1 साल में 2 करोड़ ठ’गे:पटना में घर से मिले 33 लाख और हीरो का हार

पटना पुलिस ने 23 साल के एक ऐसे शातिर साइबर क्रिमिनल को पकड़ा है, जो JEE मेंस क्वालिफाइड है। पिछले एक साल में अपने साथियों के साथ मिलकर वो 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। इस बार उसने तेलंगाना के एक व्यापारी के साथ फ्रॉड किया था। इसके बाद तेलंगाना पुलिस ने पटना में उसके घर रेड मारी। छापे में 33 लाख रुपए कैश और हीरे का हार मिला है।

बरामद 33 लाख कैश, डायमंड की ज्वेलरी और मोबाइल।

रविवार को पटना में पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने हनुमान नगर के पूर्वी K सेक्टर एक घर में छापेमारी की थी। वहीं से आकाश को पकड़ा। इसके घर से पुलिस ने साइबर ठगी के 33 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। साथ ही साइबर ठगी के रुपयों से खरीदे गए डायमंड का कीमती हार, 3 अंगूठी और 5 मोबाइल फोन बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। ये मूल रूप से नालंदा जिले के कतरीसराय थाना के तहत गंगापुर का रहने वाला है।

KIA का डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगे 29 लाख
आकाश के पकड़े जाने का सीधा कनेक्शन तेलंगाना से जुड़ा है। इसने अपनी टीम के साथ मिलकर तेलंगाना में साइबराबाद के निजामपेट के रहने वाले 40 साल के विलुका विजय कुमार के साथ बड़ी ठगी की थी। लग्जरी गाड़ी बेचने वाली कंपनी KIA के डीलरशीप, NOC, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस दिलाने के नाम पर 29 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में तेलंगाना में साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने 16 जुलाई को FIR दर्ज किया था।

तेलंगाना से आज आई थी पुलिस की टीम
तेलंगाना की पुलिस टीम इस केस की जांच कर रही थी। इसी क्रम में उन्हें साइबर क्रिमिनलों का लोकेशन बिहार में पटना मिला। इसी आधार पर वहां से एक टीम पटना आई और पत्रकार नगर थाना जाकर थानेदार मनोरंजन भारती से मिली। केस के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आकाश को पकड़ा।

इसके बाद हुए पूछताछ में आकाश ने बताया कि रुपयों की कमी की वजह से वो आगे की पढ़ाई नहीं कर पाया। फिर 2021 में एक बड़े साइबर क्रिमिनल से हुई। इसके बाद वो उसके साथ हो गया। अब तक ठगी से करोड़ों रुपए की संपत्ति सभी ने मिलकर अर्जित की है। अब पुलिस आकाश के कांट्रैक्ट और संपत्ति का पता लगा रही ही है। इसकी पूरी कुंडली खंगाल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading