खगड़िया जिले में क्रिमनल अनकंट्रोल हो गया है। बीते 24 घण्टे में अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मारी है। जिसमें दो लोंगो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की इलाज भागलपुर में किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक पुलिस का हाथ खाली है। किसी भी हत्या अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया बेगूसराय जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के बेला सिमरी गॉव में एक दूध व्यवसायी को देर रात अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया।
![]()
मृतक दूध व्यवसायी की पहचान बेगूसराय जिले के चमराही गॉव के अजय महतो के 35 वर्षीय पुत्र उदय कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। बताया जाता है कि दूध व्यवसायी बीती सोमवार की देर रात खगड़िया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बेला सिमरी एक निजी स्कूल के समीप अपराधियों ने उदय को तीन गोली मारी। जिसमें दो गोली उदय के कमर के आगे-पीछे लग गई। जिससे उदय गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालात में उदय ने घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से परिजन को दिया।

परिजन घटनास्थल पर पहुँचा तो उदय खून से लथपत पड़ा हुआ था। परिजन ने इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के दौरान रास्ते उदय मौत हो गई। इधर, मृतक के भाई कुंदन ने बताया कि प्रतिदिन की तरह दूध बेचने के बेला से पड़िहारा जाने के दौरान इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी दी।

बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थीं इधर, गंगौर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया कि मृतक के परिजन का बयान दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। इधर, पूर्व मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह के घटना की निंदा की है । बताया कि 24 घण्टे में तीन लोगों की गोली मारी है। यह खगड़िया पुलिस प्रसाशन की नाकामी है। अब किसी भी हत्या के आरोपित को गिरफ्तार पुलिस नहीं कर सकी।



