मुजफ्फरपुर में करंट लगने से चार मवेशियों की मौ’त:बिजली का तार टूटकर था गिरा हुआ, ग्रामीणों ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र के राजापाकड में बिजली का करंट लगने से एक साथ चार मवेशियों की मौत हो गयी। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। मवेशी की मौत के सदमे में महिलाएं और पुरुष विलाप करने लगे। स्थानीय लोगों ने कॉल कर बिजली विभाग के अधिकारियों को तार टूटने की जानकारी दी। तब जाकर लाइन काटा गया।

टूटे हुए बिजली के तार को देखते लोग। - Dainik Bhaskar

इस दौरान एक युवक भी इसकी चपेट में आ गया। हालांकि, उसे कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना में पाचू पासवान के 3 मवेशी की मौत हो गई। वही रंजीत राम के एक भैस की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से कई मवेशी की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ लोगों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। मुआवजा की मांग करने लगे। लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। लेकिन, बरियारपुर ओपी के ASI रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को समझाकर शांत कराया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हो मुआवजा मिलता है। वह दिया जाएगा। तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

महिला रीना देवी ने बताया कि अचानक से मवेशियों के चीखने की आवाज सुनाई देने लगी। वे दौड़ते हुए घर से बाहर निकली तो देखा कि बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ है। तार में उस समय करंट दौड़ रहा था। जिसने कई मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आसपास के लोग डंडा मारकर मवेशी के शरीर मे सटे तार को हटा रहे थे। इसी में एक युवक को करंट लग गया। हालांकि वह ठीक है। करीब आधा दर्जन मवेशी इसकी चपेट में आ गए। इनमें से चार की मौत हो गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading