नालंदा। नालंदा में सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की जा’न चली गई। दरअसल मालगाड़ी हादसे के बाद दो युवक ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे। तभी अचानक से दोनों हाईटेंशन लाइव वायर की चपेट में आ गए। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौ’त हो गई। दूसरा गंभीर रूप से झु’लस गया है।
इस पूरे हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो वहीं खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है। ये वीडियो बुधवार का है। वीडियो में दिख रहा है कि बेपटरी हुई मालगाड़ी की बोगी पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए।
नालंदा में फतुहा इस्लामपुर रेलखंड पर एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी की 9 बोगियां बेपटरी हो गईं थी। इस पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की जा’न चली गई।
मृ’तक कोशियावां बाजार निवासी राजेंद्र हलवाई का (16) वर्षीय बेटा सूरज कुमार, जबकि जख्मी गड़ेरिया बीघा गांव निवासी छोटू कुमार है। जिसे इलाज के लिए पटना रे’फर कर दिया गया है।
घ’टना का वीडियो गुरुवार को सामने आया, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि कुछ युवक बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़े हुए हैं। तभी दोनों हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और एक तेज रोशनी हुई। इसके बाद वहां भ’गदड़ मच गई। इसी घ’टना में सूरज कुमार की मौत हो गई, वहीं छोटू गंभीर रूप से झुलस गया।
