PWD मुख्यालय लखनऊ में मिला क्लर्क का श’व:पत्नी ने लगाया ह’त्या का आ’रोप

हजरतगंज स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में तैनात क्लर्क विपिन सिंह का शव बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में ऑफिस में मिला। घटना के वक्त उसके साथ दो कर्मचारी मौजूद होने की बात सामने आ रही है। पत्नी ने विपिन की हत्या की आशंका जताई है।

PWD मुख्यालय लखनऊ में मिला क्लर्क का शव, मचा हड़कंप; पत्नी ने लगाया हत्या  का आरोप - Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar

फोन न उठाने पर परिजनों ने साथियों से किया था संपर्क
पत्नी सपना ने बताया, “देर रात तक विपिन के घर न आने पर फोन किया। संपर्क न होने पर साथियों को फोन किया। तब घटना की जानकारी हुई। हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक, “PWD में तैनात क्लर्क विपिन सिंह का बुधवार रात शव मिला है। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।”

उन्होंने आगे बताया, “शुरुआती जांच में हार्ट-अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी पत्नी सपना को दी गई थी।”

सहयोगियों ने बताया कि अचानक गश खाकर गिरे, फिर नहीं उठे
पुलिस के मुताबिक, “उनके साथ काम करने वाले आकाश और मुकेश ने बताया कि रात को काम खत्म करके घर के लिए निकल रहे थे। इस दौरान विपिन अचानक गश खाकर जमीन पर गिर गया। हम लोगों कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद ऑफिस के सुरक्षा गार्ड, परिजनों और पुलिस को सूचना दी।”

ऑफिस में देर रात तक चलती है शराब पार्टी, परिजनों में आक्रोश
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, “परिजनों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में रात में काम करने के बाद कर्मचारी शराब पीते हैं। विपिन की मौत के पीछे भी नारेबाजी का विवाद बताया है। परिजनों ने मौके पर शराब की भी बोतलें मिलने की बात कही, जिन्हें सुरक्षा कर्मियों ने हटा दिया। परिजनों में समय पर घटना की जानकारी न देने को लेकर आक्रोश है।”

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.