मुजफ्फरपुर जंक्शन :मोबाइल झ’पट कर भा’ग रहा था, यात्रियों ने प’कड़ा तो कर दी धु’नाई

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गुरुवार को महिला यात्री से मोबाइल झपटकर भाग रहे शातिर को यात्रियों ने धर दबोचा। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। हल्ला हंगामा की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। इसके बाद यात्रियों के चंगुल से आरोपी को किसी तरह निकाला। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

मुजफ्फरपुर | Muzaffarpur - Dainik Bhaskar

तलाशी के दौरान उसके पास से महिला का मोबाइल भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला कथैया इलाके की सुमन देवी है। वह मोतीपुर जाने के लिए अवध एक्सप्रेस में चढ़ रही थी। इसी दौरान आरोपी महिला से मोबाइल झोटकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर अन्य यात्रियों की मदद से किसी तरह उसे पकड़ लिया गया।

मामले में जीआरपी का कहना है कि मोबाइल झपट्टा मारने के आरोप में युवक को पकड़ा गया है। आरोपी नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज इलाके का रहने वाला दीपक कुमार है। उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे सोनपुर रेलवे कोर्ट में पेश कराने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading