साहेबगंज,वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार शाम गंडक का पानी बंगरा निजामत पंचायत के सात वार्डों में घुस गया है। इससे चारों तरफ बाढ़ जैसा नजारा दिख रहा है।
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि वाल्मीकिनगर बराज से मंगलवार को 163 हजार क्यूसेक तथा बुधवार को 264 हजार क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया।
पंचायत की मुखिया के पति रंजीत पासवान व पूर्व वार्ड सदस्य राजदेव सहनी ने बताया कि वार्ड संख्या एक, दो, तीन, चार, छह, नौ और 12 पूरी तरह बाढ़ की पानी से घिर गया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि हुई तो सड़क और घरों में पानी घुस जाएगा।


