स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बोले- देश भर में सिकुड़ती जा रही है: कांग्रेस अब ब्लैक पार्टी हो गयी है

मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस पार्टी के द्वारा ब्लैक फ्राइडे मनाए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही अब ब्लैक पार्टी हो गई है। सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे देश मे अब यह सिकुड़ती जा रही है। पार्टी में बहुत दम बचा नही है। राजनैतिक तौर पर अब इसका बहुत महत्व नहीं है। वही BJP की तुलना हिटलर से करने पर उन्होंने कहा कि ये सब अनर्गल बाते है मैं ऐसी बातें न करता और न सोचता हूँ। उन्होंने कहा कि बिहार में ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस अब बेअसर साबित हो रही है। इसलिए इस मुद्दे पर ज्यादा बात करना उचित नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बोले- देश भर में सिकुड़ती जा रही है, राजनैतिक  तौर पर नहीं बचा है महत्व | Health Minister Mangal Pandey said – It is  shrinking across the country,

स्वास्थ्य केंद्रों को नियमित खोलने की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पंचायतों में स्थित स्वास्थ्य केंद्र अब नियमित खुलेंगे। इसके लिए सरकार की तैयारी पूरी है। इसके साथ मुजफ्फरपुर के RBTS (राय बहादुर टुनकी साह) होमियोपैथिक कालेज के पुर्ननिर्माण के लिए 200 करोड़ की राशि दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि इसी माह 8 हजार नर्स की बहाली हो जाएगी। इन नर्सों को उपस्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया जाएगा। इसके साथ 8 हजार 500 पारा मेडिकल स्टॉफ के साथ अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भी बहाली भी होगी। सरकारी अस्पतालों में होम्योपैथी व आयुर्वेद की इलाज सुविधा बेहतर मिले, इसके लिए 3270 आयुष चिकित्सकों की बहाली की जाएगी। यह बहाली 25 साल से लंबित थी। लेकिन अब सारी बाधा दूर करते हुए बहाली की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

कैंसर का बेहतर इलाज

उन्होंने कहा कि पहले लोगों को कैंसर के इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। SKMCH परिसर में कैंसर मरीज के इलाज के लिए होमी भाभा कैंसर रिसर्च सेंटर एवं अस्पताल खुल गया है। यहां उत्तर बिहार के मरीज आकर अपना इलाज करा रहे हैं। इसके साथ ही जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मिली गड़बडी़ की जांच कराना के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है। जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading