ये है वो चेहरे जिन्होंने ट्रेनों में लगाई आ’ग:रोहतास में पुलिस ने जगह-जगह लगाई उ’पद्रवियों की फोटो; लिखा- वां’टेड

सेना में अग्निवीर भर्ती स्कीम के विरोध में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले युवाओं को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस ने बड़ा कदम उठा लिया है। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में सार्वजनिक जगहों पर युवाओं की तोड़-फोड़ करते हुए फोटो के पोस्टर लगा दिए हैं। इन पोस्टर पर अग्निवीर आंदोलन के दौरान गत 17 जून को प्रदर्शन करते युवाओं का पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में कुछ युवा लाठी.डंडे के साथ भी दिख रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है वांटेड, एवं सासाराम नगर थाना का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है।

4 दिनों में 60 बोगियों के साथ 11 इंजन को किया गया था आग के हवाले, स्टेशनों पर की गई तोड़फोड़।

इस संबंध में पूछने पर नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अग्निवीर आंदोलन के दौरान गत 17 जून को पोस्ट ऑफिस चौक, स्टेशन समेत कई स्थानो पर तोड़.फोड़ की गई थी एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। बताया कि मामले में अबतक 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य गिरफ्तारियों के लिए वांटेड का पोस्टर लगाए गए हैं। फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। कहा कि पोस्टर नियम के तहत लगाए गए हैं।

यूपी के रास्ते बिहार पुलिस

अब तक उत्तरप्रदेश पुलिस सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के पोस्टर लगाती थी। अब बिहार पुलिस उसी की तर्ज पर काम कर रही है। यह बिहार में पहली बार होगा, जब उपद्रव करने वालों के पोस्टर गिरफ्तारी के लिए लगाए गए हैं।

स्टेशन लेकर टॉल प्लाजा तक की गई थी तोड़-फोड़ आगजनी

ज्ञात हो कि रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में अग्निपथ योजना के विरोध में गत 17 जून प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस चौक से ले शिवसागर स्थित टॉल प्लाजा तक जमकर तोड़ण्फोड़ एवं आगजनी की गई थी। फारलेन पर स्थित भाजपा कार्यालय में भी तोड़ण्फोड़ की गई थी। टॉल प्लाजा पूरी तरह से जला दिया गया था, तो स्टेशन पर इंजन में आग लगाई गई थी। अब पुलिस द्वारा 17 जून के ही घटनाक्रम का फोटो लगे पोस्टर सार्वजनिक रूप से लगाए गए है। जिसकी चर्चा अब पूरे राज्य में हो रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading