दरभंगा : ग’ला रे’तकर दामाद ने कर दी सास की ह’त्या, पैसे को लेकर चल रहा था वि’वाद

दरभंगा के बहेरी प्रखंड के दोहट नारायण गांव में एक दामाद ने अपनी सास की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना आज सुबह 2:00 बजे की है। दोहट नारायण गांव निवासी 50 वर्षीय लाल दाई देवी को उसके दामाद बहेरी प्रखंड के हथौड़ी उत्तरी पंचायत के कोठरा गांव निवासी राधाकृषण मंडल के पुत्र विकास कुमार ने शनिवार की सुबह लगभग 2:00 बजे गला रेत कर हत्या कर दी। विकास की पत्नी सुधा देवी का आरोप है कि उसके पति समेत तीन चार लोग घर की चहारदीवारी तरप कर अंदर आए। और उनकी मां का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर सभी फरार हो गए।

दरभंगा में गला रेतकर सास की हत्या - Dainik Bhaskar

इस संबंध में बहेड़ी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मृत महिला के पति रामस्वरूप मंडल मद्रास के किसी निजी कंपनी में कार्य करते हैं। परिवार वालों का कहना है कि सुधा की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी। विकास और सुधा की एक बेटी भी 2 वर्ष की है। शादी के बाद से युवक अपनी पत्नी शोभा को लेन देन को लेकर प्रताड़ित करता था। महिला के प्रताड़ना से संबंधित इससे पूर्व में भी एक मामला युवक के खिलाफ दर्ज कराया गया था।

सुधा की शादी 4 वर्ष पहले ही हुई थी दोनों की एक 2 वर्ष की बच्ची भी है। इधर मृत महिला की तीन बेटी है जिनमें फूलों देवी शोभा देवी और सुधा देवी तीनों की शादी हो चुकी है महिला के 2 पुत्र नीतीश कुमार और मंजेश कुमार में से एक बाहर रहता है। वहीं दूसरा घटना के वक्त घर पर ही मौजूद था। घटनास्थल पर मौजूद मृत महिला के ससुर 75 वर्षीय जगदेव मंडल का कहना है कि वह कुछ समझने के बाद करते तब तक सभी हत्या कर फरार हो चुके थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.