समीर अहमद पर यूपी के अधिवक्ता की बेटी का आ’राेप : सऊदी अरब में खुद को इंजीनियर बता शादी का प्रस्ताव, झां’सा देकर 1.49 लाख की ठ’गी

मुजफ्फरपुर। बेटी की शादी का मैरिज साइट पर इश्तेहार डालना यूपी के एक अधिवक्ता काे महंगा पड़ गया। सऊदी अरब में इंजीनियर होने की झू’ठी बात बता कर उनसे 1.49 लाख की ठ’गी कर ली गई। आ’राेप चंदवारा मुगल मस्जिद के समीप का निवासी समीर अहमद पर लगा है। इस संबंध में युवती के अधिवक्ता पिता यूपी के प्रयागराज निवासी रईस अहमद ने नगर थाने में शि’कायत द’र्ज कराई हैै।

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarबताया है कि शादी का विज्ञापन देखने के बाद आ’रोपी ने उनसे संपर्क किया था। बताया था कि वह सऊदी अरब में इंजीनियर है। उसकी अच्छी खासी सैलरी है। जिसके बाद शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। तीन-चार साल तक आ’रोपी फाेन पर बातचीत करता रहा। जब उन्होंने शादी की बात आगे बढ़ाई तो जनवरी में आने की बात कही।

बताया कि आ’राेपित समीर अहमद मार्च 2022 के बाद दो बार उनके घर अाया। शादी की बात आगे बढ़ाने के लिए जब उसे माता-पिता काे बुलाने के लिए कहा, ताे वह टा’लमटाेल करने लगा।

इसी बीच आ’राेपित ने बेटी से कहा कि उसका बैंक अकाउंट बंद हाे गया है। अभी दिल्ली में हूं। मेरे पास बिल्कुल रुपए नहीं है। उसने चंदवारा पक्की सराय चाैक स्थित एसबीआई समेत दो खाते का नंबर दिया, जिसमें बेटी रुपए डालती रही। इस तरह 1.49 लाख रुपए की ठ’गी कर ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.