गया के मानपुर प्रखण्ड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र से सटे अलीपुर बाजार में रविवार की शाम देसी मुर्गा की खरीद-फरोख्त के मसले को लेकर दो पक्ष आपस में भि’ड़ गए। दोनों के बीच ज’मकर मा’रपीट और रो’ड़ेबाजी की घ’टना भी हुई। पक्ष विशेष के मोहल्ले में ज’मकर रो’ड़ेबाजी की गई। सड़क किनारे दुकानों को चिन्हित कर निशाना बनाया गया।
इस दौरान एक दुकान में लू’टपाट करने की बात सामने आ रही है। इलाके में अंदरखाने त’नाव की स्थिति बनी है। पुलिस के एक्शन में आते ही दोनों पक्ष के उ’पद्रवी अपनी मांद में जा छिपे हैं। घ’टना के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम इंद्रवीर, सीओ अनुज कुमार, शांति समिति अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लोगों को समझा बुझा कर शांत किया गया है। क’ड़ी का’र्रवाई का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया है।सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने दो युवकों को हि’रासत में लिया है।
एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने बताया कि शांति पूर्ण माहौल को खराब करने के लिए मामूली बात को तूल दे दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से काबू में है। घ’टना स्थल पर पुलिस पदाधिकारी के साथ सिविल एडमिनिस्ट्रेशन मौजूद है। मामले की जांच चल रही है जो भी दो’षी होगा। उन सभी के खि’लाफ क’ठोर का’र्रवाई की जाएगी।
मानपुर-खिजरसराय एसएच 4 स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास गंगटी रोड निवासी शहरे आलम का अफजान चिकन नाम से एक दुकान है। रविवार की देर शाम एक बाइक से तीन युवक अफगान चिकन की दुकान पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से एक देसी मुर्गा देने की बात कही। दुकानदार द्वारा चाभी नहीं होने का हवाला देते हए देसी मुर्गा नहीं देने में अपनी असमर्थता जताई। इस बात को लेकर दुकानदार व युवकों के बीच कहासुनी होते- होते दोनों के बीच मा’रपीट होने लगी। बाइक सवार युवकों ने दुकानदार पी’ट दिया और मौके से फ’रार हो गए।
सूत्रों का कहना है कि पीड़ित दुकानदार लू’टा-पी’टा अपने घर पहुंचा। घरवालों को घ’टना की जानकारी दी। इसके बाद माहौल पूरी तरह से दो पक्षों का हो गया। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों के बीच मा’रपीट और रो’ड़ेबाजी शुरू हो गई। इधर दूसरे पक्ष की माने तो रोड़ेबाजी में राकेश चौधरी व विक्की चौधरी जख्मी हो गए हैं। उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इन दोनों युवकों के घायल होने के बाद दूसरा पक्ष भी आपा खो बैठा। दूसरे पक्ष की उ’ग्र भीड़ द्वारा गंगटी रोड स्थित मोहल्ले व इ’मामबाड़ा के पास जमकर रो’ड़ेबाजी की गई और मुख्य मार्ग के किनारे लगी सब्जी दुकानों और ए टू जेड आर्यन प्लास्टिक दुकान में तो’ड़फो’ड़ की घ’टना को अंजाम दिया गया। ए टू जेड के दुकानदार की मानें तो ह’मलावर जाते जाते दुकान में रखे चालीस हजार न’कद लू’ट ले गए। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरे को भी उ’पद्रवियों तो’ड़ दिया।
