मध्य प्रदेश का ठ’ग ईरानी मोहल्ला से हुआ गि’रफ्तार : दिल्ली समेत कई राज्यों में उस पर मामले हैं द’र्ज

मुजफ्फरपुर। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के रहने वाले अंतरराज्यीय ठ’ग सादिक मियां काे नई दिल्ली व मुजफ्फरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से काेल्हुआ ईरानी माेहल्ले में छा’पेमारी कर रविवार की सुबह गि’रफ्तार कर लिया। सादिक मियां नई दिल्ली के कराेलबाग थाना क्षेत्र से तकरीबन 80 लाख की ठ’गी कर भाग निकला था। दिल्ली पुलिस की कई टीम अलग-अलग राज्य में छा’पेमारी कर रही है।

मुजफ्फरपुर पुलिस फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarइसी बीच मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के काेल्हुआ स्थित ईरानी माेहल्ले में सादिक के छि’पे होने की सूचना हा’थ लगी। वह ईरानी माेहल्ले में अपनी बुआ के यहां छिपा था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एसएसपी से संपर्क किया और अहियापुर थानेदार व डीआईयू की टीम के साथ छा’पेमारी कर सादिक काे गि’रफ्तार कर लिया। सादिक के खिलाफ बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बेंगलुरू व दिल्ली में ठ’गी के मामले द’र्ज हैं।

सादिक काे गि’रफ्तार करने के बाद सिविल काेर्ट में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रि’मांड पर लेकर दिल्ली पुलिस निकल गई। इधर, सादिक की गि’रफ्तारी के बाद यूपी के कई वि’धायक व सांसद का काॅल अहियापुर थानेदार के माेबाइल पर आया। सादिक की बुआ समाजवादी पार्टी से जुड़ी है।

पुलिस का कहना है कि सादिक कभी सीबीआई ताे कभी दिल्ली क्राइम ब्रांच का अ’धिकारी बन कर लोगों को का’राेबारी व कई अ’धिकारियाें काे फांसता है। कराेलबाग के दाे लाेगाें से तकरीबन 80 लाख की ठ’गी कर वह भा’ग निकला था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading