भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक कंवरिया की मौत हो गई, वहीं पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका इलाज अस्प्ताल में चल रहा है। मृतक की पहचान नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के खनमा गांव के निवासी नरेश सिंह के 42 वार्षिक पुत्र पंकज सिंह के रूप में हुई। वहीं पत्नी फराह देवी जख्मी है जिसका इलाज चल रहा है। हादसा बांका में हुआ।

घायल पत्नी ने बताया कि वह उसके पति पंकज सिंह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाइक से देवघर के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के समीप सोमवार की सुबह में अज्ञात वाहन ने पीछे मोटरसाइकिल में ठोकर मारकर फरार हो गया। इससे पति पंकज सिंह और पत्नी फराह देवी गंभीर हालत में भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पति पंकज सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई और घायल पत्नी का इलाज चल रहा है।

पति की मन्नत पूरी होने के बाद दोनों पति पत्नी बाबा के दरबार जा रहे थे पूजा करने
घायल पत्नी फराह देवी में बताई की पति ने बाबा भोलेनाथ से जो मन्नत मांगे थे जो पूरा हुआ और पूरी खुशी के साथ पति के साथ बाबा के दरबार मे जलाभिषेक के लिए जा रहे थे इसी बीच हादसा हुआ और पति की मौत हो गई।




