2 लोगों के साथ बॉर्डर से पकड़ी गई पाकिस्तानी लड़की, पूरी रात पूछताछ करती रही SSB

सीतामढ़ी में एक तरफ जहां 75वीं स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा। वहीं दूसरी ओर भारत- नेपाल सीमा पर लगातार घुसपैठियों का मिलना, अब प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा रहा। दरअसल, रविवार शाम भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर रही पाकिस्तानी युवती के गिरफ्तार किया गया। जिसने पुलिस प्रशासन नींद उड़ा दी।

पूछताछ में पता चला युवती पाकिस्तान के फैसलाबाद की रहने वाली 24 वर्षीय खदीजा नूर है।रविवार को पूरी रात सीतामढ़ी एसपी और एसएसबी कमांडेंट समेत भारी संख्या में पुलिस घुसपैठ युवती से पूछताछ करते रहे। पुलिस की सारी टीम बॉर्डर पर पहुंचकर पूछताछ करती रही। मिली जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सुरसंड थाना क्षेत्र के भिठ्ठामोड़ ओपी इलाके में एक पाकिस्तानी युवती को एसएसबी ने अपनी हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार पड़ोसी देश नेपाल क्षेत्र से दो युवकों के साथ पाकिस्तानी युवती भारत की सीमा में आई थी। शक होने पर पर भिठ्ठामोड़ एसएसबी चेक पोस्ट के नजदीक सीमा पर गश्त लगा रहे एसएसबी जवानों ने पूछताछ के लिए रोका।

पूछताछ में पता चला युवती पाकिस्तान के फैसलाबाद की रहने वाली 24 वर्षीय खदीजा नूर है। पाकिस्तानी युवती के साथ एक हिंदू नेपाली नागरिक और दूसरा भारतीय मुस्लिम नागरिक भी होने की बात कही जा रही।

इधर, एसएसबी का कहना है कि संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए उसको एसएसबी कैंप में लाया गया है। पुलिस और प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई है। सूचना मिलते ही सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय ने पुलिस जवानों के साथ भिठ्ठामोर पहुंचकर पाकिस्तानी हिरासत में लिए गए युवती और दोनों युवको से गहन पूछताछ कर रहे हैं।

रविवार की पूरी रात पूछताछ चलती रही। इस संबंध में न एसएसबी खुल कर कुछ बोल रही है और न जिला पुलिस प्रशासन कुछ कह रही है।हालांकि मामला कुछ भी लेकिन भारत नेपाल सीमा अब खतरे से खाली नहीं है। इससे पूर्व भी इसी बॉर्डर पर दोनों चीनी जासूसों को गिरफ्तार किया गया था। जो अभी दिल्ली यूपी पुलिस के गिरफ्त में है। जिसके निशानदेही पर देश के 6 राज्यों में उसका कनेक्शन मिला था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading