बेतिया में अधेड़ की ह’त्या:रात में खाना खाकर गांव में टहलने निकला था, सुबह बांस के सहारे फंदे से लटका मिला श’व

बेतिया में बांस के सहारे फंदे से लटका एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया है। मामला जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शिवाघाट गांव का है। जहां ग्रामीणों ने एक बसवारी में बांस के सहारे फंदे से लटकता एक अधेड़ व्यक्ति का शव देख तो इलाके में सनसनी फैल गई।हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गोपालपुर पुलिस पहुंच मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

वही मामले में गोपालपुर थाना अध्यक्ष राज रूप राय ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवा घाट मलाही टोला गांव निवासी स्वर्गीय शिवनंदन साहनी के (48) वर्षीय पुत्र हीरालाल साहनी का शव शिवा घाट के समिप एक बसवारी में बांस के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला है। आशंका जाहिर किया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा हत्या कर शव को लटकाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

वही मृतक के परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 10 बजे हीरालाल खाना खाकर गांव में टहलने के लिए निकला हुआं था। लेकिन देर रात तक घर नहीं आए तो परिजनों द्वारा खोजबीन की गई लेकिन उसका अता पता नहीं चल पाया।

इधर मंगलवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए सरे में गए तो देखे कि बांस के सहारे फंदे से लटका हुआ एक व्यक्ति है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पहचान कर घटना की जानकारी गोपालपुर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading