10वीं और IT पास छात्रों के लिए अच्छा मौका:भारतीय तिब्बत सीमा बल में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी

भारतीय तिब्बत सीमा बल में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दे की आवेदन करने की प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से ऑनलाइन के द्वारा शुरू कर दी जाएगी। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

10वीं पास के लिए भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल में वैकेंसी, करें APPLY - 10th- pass-can-apply-for-itbp-vacancy

इतने पदों पर भर्ती

कॉन्स्टेबल (बढ़ई): 56 पद

कॉन्स्टेबल (मेसन): 31 पद

कॉन्स्टेबल (प्लम्बर): 21 पद

कुल खाली पद – 108

क्या होनी चाहिए योग्यता

उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या समक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन होने पर ₹21700 से लेकर ₹69100 महीने तक की सैलरी मिलेगी।

आयु सीमा

वही कॉन्स्टेबल के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जाने कैसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading