बेगूसराय:सांप ने डसा तो झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन, रातभर झाड़-फूंक के बाद सुबह तो’ड़ा द’म

बेगूसराय में सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में एक और युवक की जान चली गई। इस मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया।घटना नगर थाना क्षेत्र के बाघा गांव की है। बताया जा रहा है कि बाघा निवासी अनिल दास का पुत्र विक्की घर में सोया हुआ था उसी वक्त सांप ने विक्की को डस लिया । सोमवार की रात तकरीबन 10:00 बजे घटी इस घटना के बाद लोगों के द्वारा उसे झाड़-फूंक के लिए एक मंदिर में ले जाया गया जहां झाड़-फूंक के बाद परिजनों ने पूरी रात विक्की को जगाए रखा।

सुबह में उसकी स्थिति बिगड़ने लगी और जब तक परिजन कुछ समझ पाते और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाते तब तक बिक्की की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों ने बताया कि घर का सबसे दुलारा विक्की कुमार था। फिलहाल विक्की की मौत के बाद नगर थाने की पुलिस को उसके मौत की सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गौरतलब है कि 24 घंटे के अंदर नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर सांप ने दो युवकों को अपना शिकार बनाया है जिसमें दोनों युवक की मौत हो चुकी है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading