वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी गंगा घाट के पास से एक 24 घन्टे से लापता एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।
परिजनों के मुताबिक वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग निवासी लालदेव पासवान का बेटा 37 वर्षीय शैलेन्द्र पासवान सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर घर से साइकिल द्वारा देसरी के गनियारी गंगा घाट स्नान करने और गंगा जल लाने के लिए गया था जो देर रात तक नही लौटा।
परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी अता पता नहीं चल सका। आज देसरी पुलिस को सूचना मिली कि गनियारी गंगा घाट के पास अजय7 व्यक्ति का शव पड़ा है उसके बाद पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजनों ने शव की पहचान करने के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचा और शव की पहचान शैलेन्द्र पासवान के रूप में किया उसके बाद रोने बिलखने लगा।परिजनों के मुताबिक मृतक मजूदरी कर परिवार का भरण पोषण किया करता था।परिजनों ने स्नान करने के दौरान डूबने से मौत बताया है।

