पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े 22 सं’दिग्धों को तलाशने में 30 दिनों से हाफ रही है एनआईए की टीम। लगभग 1 सप्ताह के बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार ही नहीं पूरे भारतवर्ष में झंडोत्तोलन का आयोजन होना है।
इसे लेकर पुलिस की टीम कई सं’दिग्ध जगहों पर विशेष स’तर्कता बढ़ाने में जुटी हुई है। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा सहित उन जगहों पर विशेष स’तर्कता के लिए कई बृहत् योजनाएं बनाए जा रहे हैं जहां पर पुलिस को ग’ड़बड़ी की आ’शंका हो सकती है।
बताते चलें कि फुलवारी शरीफ के नया टोला से पुलिस ने 11 जुलाई को पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े दो लोगों अतहर परवेज एवं मोहम्मद जलालुद्दीन को गि’रफ्तार किया था।
12 जुलाई को प्रधानमंत्री का पटना भ्रमण के दौरान इन लोगों के द्वारा गड़बड़ी फैलाने की बात कहीं गई थी। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी एकरार अहमद के बयान के आधार पर इस मामले में 26 लोगों को ना’मजद किया गया था।

