महिला सिपाही को लेकर खू’न-ख’राबा, थाने के प्राइवेट चालक ने सरकारी ड्राइवर को मा’री गो’ली

गया: बिहार के गया जिले में एक महिला सिपाही से जुड़े प्रेम प्रसंग को लेकर दो पुलिस वाहन चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर गोली चला दी. इस घटना में कोतवाली थाने के एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपित चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है.

महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह

करीब दिनों से दोनों चालकों के बीच महिला सिपाही को लेकर तनातनी चल रही थी. परैया थाने का एक प्राइवेट चालक कथित तौर पर इस बात से नाराज था कि कोतवाली थाने का चालक उसी महिला सिपाही से संपर्क में रहता है, जिसके साथ उसका प्रेम संबंध था. इसी जलन के चलते विवाद बढ़ता गया और हिंसक रूप ले लिया.

एक चालक ने दूसरे को मारी गोली

शनिवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पिता महेश्वर इलाके में आरोपी चालक ने घात लगाकर कोतवाली थाने के चालक पर गोली चला दी. गोली सीने के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक किसी तरह कोतवाली थाना पहुंचा और वहां थानाध्यक्ष को पूरी घटना की जानकारी दी.

फायरिंग करने वाला चालक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम सक्रिय हो गई. आरोपित चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया है कि गोलीबारी में देसी कट्टे का इस्तेमाल किया गया. महिला सिपाही भी इसी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है.

घायल चालक का चल रहा इलाज

घायल चालक को सबसे पहले जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

सिविल लाइन थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है और वह परैया थाने का प्राइवेट चालक था. पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है. गया के सिटी एसपी ने भी पुष्टि की कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है और अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच चल रही है.

पुलिस ने तेज की जांच

 पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच में जुट गई है. घटना से संबंधित सबूत जुटाए जा रहे हैं और इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कैसे आया. इस घटना ने पुलिस महकमे में भी चर्चा पैदा कर दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.