श्रावणी पुर्णिमा पर साहूपोखर पर हुई गंगा आरती:मां गंगा और शिव की हुई अराधना

मुजफ्फरपुर में साहूपोखर पूजा समिति की ओर से श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर साहूपोखर पर गंगा आरती की गयी। इसके पूर्व पंडित राजेन्द्र झा और पंडित राकेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा और भगवान शिव की षोडशोपचार पूजा कराने के तदोपरांत धूप-दीप से आरती की।

गंगा आरती करते भक्त। - Dainik Bhaskar

पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि मां गंगा का विशाल ह्रदय है। वह सभी पर कृपा बरसाती है और शीतलता प्रदान करती है। कहा कि जिस प्रकार से हम अपने घर के पानी का संरक्षण करते हैं। उसी प्रकार से तालाब-पोखर और नदी का हमे संरक्षण करना होगा। यह प्रकृति के हित मे होगा।

आरती के दौरान ढोल-मृदंग, डमरू और झाल के साथ हर हर महादेव और बोल-बम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान पंडित रमण मिश्रा, पंडित वरूण पांडे,श्रीरंजन साहू, मनीष सोनी, पवन महतो, प्रिंसू मोदी, मनोज मधुप,धीरज सिन्हा, तारा गुप्ता, राकेश पटेल, अमीत कुमार सहित सैकङो श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading